मुंबई के गोरेगांव में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर आईआरएस समीर वानखेड़े पर ड्रग पैडलर्स ने किया हमला

Nov 23, 2020 - 08:50
Nov 26, 2020 - 06:28
मुंबई के गोरेगांव में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर आईआरएस समीर वानखेड़े पर ड्रग पैडलर्स ने किया हमला

मुम्बई : बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की पड़ताल कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पर रविवार को हमला हुआ. मुंबई के गोरेगांव में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर आईआरएस समीर वानखेड़े और उनकी पांच सदस्यीय टीम पर ड्रग पैडलर्स और बदमाशों ने हमला बोल दिया. इस दौरान दो अफसरों को चोटें आई हैं। मुम्बई पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 तक कैरी मैनडिस और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. कैरी पर वेस्टर्न मुंबई में एलएसडी सप्लाई करने का आरोप है. एनसीबी को उसके पास से एलएसडी मिला है. कैरी के अलावा दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है।