IAS Tina dabi से तलाक के बाद राजस्थान में नहीं रहना चाहते अत्तहर , डेपुटेशन के लिए किया आवेदन

Nov 23, 2020 - 08:23
Nov 26, 2020 - 06:32
IAS Tina dabi से तलाक के बाद राजस्थान में नहीं रहना चाहते अत्तहर , डेपुटेशन के लिए किया आवेदन

जयपुर: यूपीएससी में टॉप करने वाले दो युवा आईएएस दंपत्ति टीना डाबी और अत्तहर आमिर खान इन दिनों चर्चा में हैं। 2018 में शादी के बंधन में बंधने के बाद अब दोनों जुदा होने जा रहे हैं। उन्होंने जयपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी है। टीना डाबी से अलग होने के बाद अत्तहर राजस्थान में नहीं रहना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अतहर आमिर खान ने अपने गृह नगर जम्मू-कश्मीर में डेपुटेशन पर जाने के लिए आवेदन किया है। हालांकि यह बताया जा रहा है कि उनका आवेदन अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय में लंबित पड़ा है।