Dunki Box Office Collection Day 1 : डंकी ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग

Dunki Box Office Collection Day 1: Dunki has a bumper opening on the first day

Dunki Box Office Collection Day 1 : डंकी ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग

शाहरुख खान की डंकी का पहले दिन का कलेक्शन (Dunki Opening Day Collection)

कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि यह पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं फिलहाल ये कहना अभी मुश्किल है. बात करें पठान की तो इसकी पहले दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ थी. जबकि जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की तूफानी कमाई की थी. गौरतलब है कि डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो मुन्नाभाई MBBS, पीके, थ्री इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

120 करोड़ के बजट में बनी है डंकी (Dunki Budget)

आपको बता दें कि डंकी फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जो एक्साइटमेंट बनी हुई है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि डंकी पहले हफ्ते में ही बजट के पैसे निकाल लेगी. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, विक्रम कोचर जैसे नामी सितारे हैं.