खाना खाने के कितनी देर बार पीना चाहिए पानी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

How often should you drink water after eating food, know what Ayurveda says

खाना खाने के कितनी देर बार पीना चाहिए पानी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

पानी पीने का सही समय | Right Time To Drink Water

समय जीवन के हर एक पहलू को प्रभावित करता है. किस समय उठा जा रहा है, किस समय सो रहे हैं, कब खा रहे हैं और खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पिया जा रहा है इसका भी महत्व है. आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने और पानी पीने के बीच का समय पाचन को प्रभावित करता है. ऐसे में खाना खाने के तकरबीन आधा घंटे बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है. 

खाना खाने के बाद जो पानी पिया जा रहा है उसके तापमान का ध्यान रखना भी जरूरी है. ठंडा पानी पेट की सेहत को प्रभावित करता है और ज्यादा गर्म पानी भी नुकसानदेह हो सकता है. इसीलिए आयुर्वेद में खाना खाने के बाद कमरे के तापमान का पानी (Warm Water) पीने के लिए कहा जाता है जिससे एक्सेस हीट से बचा जा सकता है. आप चाहे तो पानी में अदरक डालकर रख सकते हैं और इस पानी को पी सकते हैं जिससे पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है. जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है वो खाना खाने के थोड़ा ज्यादा देर बाद पानी पी सकते हैं. 

आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने से पहले हल्का गर्म पानी पिया जा सकता है. इन पानी को छोटे घूंट में पिएं. इससे पाचन तंत्र खाना पचाने के लिए तैयार होता है. इससे पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है और पेट से जुड़ी दिक्कतों की संभावना कम होने लगती है. 

खाना खाने के दौरान अगर पानी पीने का मन होता है तो हल्के गर्म पानी के कुछ घूंट पी सकते हैं. कोशिश करें कि खाना अगर गर्म हो तो ठंडे कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) या फिर कोई और ड्रिंक्स साथ में खाने-पीने से परहेज करें. 

खाना खाने के बाद तकरीबन 30 मिनट तक इंतजार करना और फिर पानी पीना सबसे सही कहा जाता है. इससे पाचन बेहतर तरह से हो पाता है और पाचन शक्ति पर बुरा असर नहीं पड़ता है.