जनवरी से थर्ड पार्टी एप से पेमेंट करने पर देना पड़ेगा अतिरिक्त चार्ज यूपीआई से पेमेंट करने पर छूट

Dec 10, 2020 - 08:15
Dec 10, 2020 - 08:16
जनवरी से थर्ड पार्टी एप से पेमेंट करने पर देना पड़ेगा अतिरिक्त चार्ज यूपीआई से पेमेंट करने पर छूट

अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ज्यादा करते हैं तो आपको अतरिक्त चार्ज देना होगा। इसके लिए 1 जनवरी से ऑनलाइन पेमेंट महंगा हो सकता है। ऐसे में यदि आप कोई थर्ड पार्टी के एप्स यानि गूगलपे, फोनपे, अमेजन पे का इस्तेमाल कर यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) से पेमेंट करते हैं तो उसका अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। दरअसल नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 1 जनवरी 2021 से यूपीआई पेमेंट सर्विस पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। एनपीसीआई ने थर्ड पार्टी ऐप के ऊपर 30 प्रतिशत का कैप लगा दिया है। ऐसे में 1 जनवरी 2020 के बाद आपके एप टोटल वॉल्यूम का ज्यादा से ज्यादा 30 प्रतिशत ट्रांजेक्शन ही कर पाएंगे। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि कितना अतिरिक्त चार्ज उपभोक्ता काे देना होगा।

ऐसे में लोगों को फोनपे, गूगलपे, अमेजन पे जैसे थर्ड पार्टी एप्स से पेमेंट करने पर एक्सट्रा चार्ज देना होगा। आसान शब्दों में अगर थर्ड पार्टी के एप से यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो एक्सट्रा चार्ज देना होगा। जबकि पेटीएम पर फिलहाल कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगाया है। लेकिन अभी इन कंपनियों ने इस पर कुछ नहीं कहा है। यदि आप सीधे यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करेंगे तो कोई चार्ज नहीं लगेगा।