एयर इंडिया में 60 साल से अधिक बुजुर्गों को बेसिक फेयर में 50% डिस्काउंट 7 दिन पहले बुकिंग करना जरूरी
एयर इंडिया ने सीनियर सिटीजंस को बड़ा तोफा दिया है। एयर इंडिया ने टिकट में 50% छूट देने का ऐलान किया है। 60 साल या ज्यादा उम्र वाले लोगों को यह डिस्काउंट मिलेगा। बुधवार को इस स्कीम की जानकारी दी गई। ये इस लिए रखा है क्योंकि एयर इंडिया घाटे में चल रही हैं। एयर इंडिया पर 60 हजार करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज है। सरकार इसे बेचने चाहती है। पिछले दिनों इसके लिए बोलियां मांगी गई थीं।
एयर इंडिया ने इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू करी हैं। जैसे जिस दिन यात्रा करनी हो, उससे कम से कम 7 दिन पहले टिकट बुक करना जरूरी है। यह स्कीम डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए है। चेक-इन के वक्त वैलिड आईडी नहीं दिखाने पर बेसिक किराया जब्त कर लिया जाएगा और रिफंड भी नहीं होगा। एयर इंडिया की वेबसाइट पर इस स्कीम की पूरी डिटेल दी गई है।
शर्त के मुताबिक़, जो व्यक्ति यात्रा करने वाला है वो भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 60 साल हो चुकी हो। वैध फोटो आईडी होनी चाहिए. जिसमें जन्म की तारीख हो। इकोनॉमी केबिन में बुकिंग कैटेगरी के मूल किराए का 50 फीसदी देना होगा। भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए यह ऑफर वैध होगा। यह ऑफर टिकट जारी करने की तारीख से एक साल तक लागू होगा। एयर इंडिया की तरफ से ऐसी स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, अब सरकार ने इसकी मंजूरी दी है।


