नंबर गणित में गहलोत अब भी पायलट पर भारी, सरकार को कोई खतरा नहीं, बसपा विधायकों की सदस्यता जाने पर भी बची रहेगी सरकार

नंबर गणित में गहलोत अब भी पायलट पर भारी, सरकार को कोई खतरा नहीं, बसपा विधायकों की सदस्यता जाने पर भी बची रहेगी सरकार

बसपा के 6 विधायकों की सदस्यता पर संशय बरकरार है लेकिन गहलोत सरकार के पास जो नंबर है वह बहुमत से एक कदम आगे है। जाहिर है सरकार खतरे में नहीं है। सरकार का दावा है कि बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों की सदस्यता नहीं जाएगी। कोर्ट केवल विलय प्रक्रिया को गलत ठहरा सकता है। दूसरी ओर, पायलट गुट के पास अभी 3 निर्दलीय सहित 22 विधायक ही हैं। ये नंबर सरकार को खतरे में नहीं डालते। पायलट गुट के विधायक कह चुके हैं कि वे भाजपा में नहीं जाएंगे।

अहमदाबाद के Covid-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत(ये भी पढ़ें )

ऐसे में 14 अगस्त से शुरू होने वाले सत्र में अगर सरकार ने व्हिप जारी किया और उन्होंने खिलाफ में वोटिंग की तो सदस्यता जाएगी। ये हालात भी सरकार के पक्ष में ही जाते हैं। भाजपा व कांग्रेस, यहां तक कि जनता भी चुनाव और राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती। यही कारण है कि तोड़-फोड़ भी अभी थमी हुई है। उधर, जैसलमेर में 102 नंबरों के साथ गहलोत मजबूत किले में हैं। इसमें सेंध नहीं लग पाना भी पायलट गुट के लिए तनाव का बड़ा कारण है।