SIP निवेश का जबरजस्त फार्मूला, 30 साल की उम्र में 3,000 रुपये का निवेश, 30 साल बाद मिलेगा 4.17 करोड़ रुपये

Great formula for SIP investment, invest Rs 3,000 at the age of 30, after 30 years you will get Rs 4.17 crore

SIP निवेश का जबरजस्त फार्मूला, 30 साल की उम्र में 3,000 रुपये का निवेश, 30 साल बाद मिलेगा 4.17 करोड़ रुपये

आमतौर पर जल्दी निवेश की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह कम्पाउंडिंग के लिए फायदेमंद है साथ ही नियमित निवेश से निवेश के प्रति अनुशासन पैदा करता है. हालांकि उम्र कोई भी हो अगर बेहतर ढंग से प्लान किया जाये तो हर फाइनेंशियल गोल को पूरा किया जा सकता है.

निवेश से लिए मन बनाना महत्वपूर्ण है, शुरुवात में कीसी बड़े निवेश की आवश्यकता नहीं है, एसआईपी के माध्यम से म्यूचुअल फंड में छोटी धनराशि के साथ निवेश शुरु किया जा सकता है. अगर आपने एसआईपी निवेश के फार्मूले को समझ लिया तो आपका पैसा दिन दोगुना और रात चौगुना तरक्की करेगा.

सबसे पहले प्लानिंग करें

देखिये पैसा बनाना कोई एक रात का खेल नहीं है, अगर आप वाकई अपने वित्तीय लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं तो लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी पर काम करें, अपनी सभी जरुरतों को मैनेज करते हुए कम से कम 100 रुपये प्रतिदिन बचाएं, इस पैसे को महीने के आखिर में एसआईपी (SIP) के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करें.

SIP से मिलेगा तगड़ा रिटर्न

रिटर्न के मामले में इक्विटी म्यूचुअल फंड अन्य सभी स्कीमों से आगे है, अगर आप 30 की उम्र में हर महीने 3,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आने वाले 30 सालों में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, SIP आपके निवेश को बढ़ाने के लिए रामबाण शाबित होगा.

30 साल निवेश के लिए एक लम्बी अवधि है, इस अवधि में आप म्यूचुअल फंड से हर साल 15% रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं, इस निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है की आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है, इस निवेश पर अगर आप Step Up SIP का उपयोग करते हैं तो चार-चाँद लग जाएगा, आपको बस हर साल 10 फीसदी का स्टेप-अप इस्तेमाल करना है.

इस तरह तैयार होगा 4 करोड़ 17 लाख

अगर आपकी उम्र 30 वर्ष है और आप हर रोज 100 रुपये की बचत करते हैं यानी महीने के 3,000 रुपये हुए, अगर यह एसआईपी अगले 30 साल तक चलती है और आप इसमें 10% Step Up SIP का इस्तेमाल करते हैं यानी हर साल 300 रुपये एसआईपी राशि बढ़ाते हैं, तो आपका कुल निवेश 59,21,785 रुपया होगा, 30 सालों बाद आपकी कुल मैच्योरिटी राशि 4,17,63,700 रुपया होगा, यानी 3,58,41,915 रुपये आपको केवल ब्याज मिलेगा, इस प्रकार आप मैच्योरिटी पर स्टेप आप एसआईपी के इस्तेमाल से 4 करोड़ 17 लाख रुपये प्राप्त कर लेंगें.