चावल के आटे में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, मिनटों में मिलेगी गोरी और चमकदार त्वचा

Mix these 3 things with rice flour and apply, you will get fair and glowing skin within minutes.

चावल के आटे में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, मिनटों में मिलेगी गोरी और चमकदार त्वचा

Face Packs For Glowing Skin: हर व्यक्ति निखरी और बेदाग त्वचा पाने की चाहत रखता है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ प्राकृतिक तरीकों से निखरी और बेदाग त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, चावल का आटा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के पिंपल्स, झाइयों और झुर्रियों जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है। यह दाग-धब्बों को दूर करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ग्लोइंग स्किन के लिए चावल के आटे से फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं।

चावल और आटा और गुलाब जल

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चावल के आटे में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और ब्लैकहेड्स को दूर करेगा। साथ ही, त्वचा की रंगत को भी सुधरेगा।

चावल का आटा और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और दाग-धब्बों को भी कम करता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चावल के आटे को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 1-2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को वॉश कर लें। आप सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल का आटा और शहद

एक बाउल में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच कच्चा दूध डालकर मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह फेस पैक चेहरे के मुंहासों, झुर्रियों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा। इसके नियमित इस्तेमाल से आप निखरी और बेदाग त्वचा पा सकते हैं।