बालों को तेजी से बढ़ाने के 2 आसान घरेलू उपाय

बालों को तेजी से बढ़ाने के 2 आसान घरेलू उपाय

अगर आप भी अपनी बालों की ग्रोथ को लेकर परेशान है तो इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। ये काफी सरल और आसान उपाय होते हैं।

बाल हमारी खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। ये अगर घना और लंबा होते हैं तो हर कोई हमारी और आकर्षित होता है। लेकिन खराब दिखने पर इन्हें अच्छा रखने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके बताता है। ऐसा बहुत बार होता है कि, लोगों के टोकने से हम महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं।

जिसके कारण बाल और ज्यादा बेजान और रूखे हो जाते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि, इनसे जल्द ही आपके बाल झड़ने लगते हैं। इसकी वजह से बाल और पतले हो जाते हैं। अगर आपको भी यही परेशानी हो रही है कि, बालों की ग्रोथ अच्छी क्यो नहीं हो रही? तो इसके लिए आपको यहां बताए गए तरीकों को ट्राई करना शुरू कर देना चाहिए हो सकता है जल्दी ही इसका रिजल्ट आपको बालों में दिखाई देने लगे।

मेहंदी और चाय पत्ती का इस्तेमाल

कई सारे लोग ऐसे में होते हैं जो अलग-अलग तरीके के घरेलू नुस्खे बताते हैं। आप उनके नुस्खों के साथ-साथ इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं। मेहंदी बालों की शाइन के लिए अच्छी होती है वहीं चाय पत्ती बालों को मोटा और ग्रोथ को अच्छी करती है


सामग्री 

1.मेहंदी- 3-4 चम्मच

2.चाय पत्ती का पानी- 2 चम्मच

3.अंडा- 1


बनाने का तरीका 

1. इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।

2. अब इसमें मेहंदी, चाय पत्ती का पानी और अंडे के पीले भाग को डालें

3. इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।

4. फिर इसमें आप थोड़ा सा नारियल का तेल (नारियल तेल लगाने के तरीके) मिक्स करें।

5. अब इसे अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें

6. इसके बाद पानी और शैम्पू से बालों को साफ कर लें।

टिप्स: इसे आप हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं जल्दी ही आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

नारियल का तेल बालों के स्कैल्प को मजबूत रखने में मदद करता है। वहीं एलोवेरा जेल ग्रोथ अच्छी करता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए भी इसका इस्तेमाल बालों के लिए करना लाभकारी होता है।

सामग्री
1. नारियल का तेल- 2-3 चम्मच

2. एलोवेरा जेल- 2 चम्मच

 बनाने का तरीका

1. इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें। 

2.अब इसमें नारियल का तेल और एलोवेरा जेल (बालों में लगाएं एलोवेरा जेल) मिलाएं।

3.फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।

4. जब ये मिक्स हो जाए तो बालों के स्कैल्प पर इसे लगाएं और अच्छे से मसाज करें।

5. मसाज करने से ये बालों के स्कैल्प पर अच्छे से लगेगा साथ ही बालों लंबे होंगे और उनकी उम्र बढ़ेगी।

टिप्स: इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2-3 बार ट्राई कर सकती हैं।