किसानों के लिए कांग्रेस का मोर्चा निकालने पर प्रियंका गांधी को लिया हिरासत में

किसानों के लिए कांग्रेस का मोर्चा निकालने पर प्रियंका गांधी को लिया हिरासत में

कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी, इसके बावजूद मार्च निकाला तो प्रियंका को हिरासत में ले लिया गया।

ऐसे में राहुल किसानों के मुद्दे पर गुलाम नबी आजाद के साथ राष्ट्रपति से मिले और उनसे किसानों के मामले में दखल की मांग की। इस मुलाकात के बाद राहुल ने मीडिया से बात की। प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर राहुल ने कहा, "मोदी के खिलाफ खड़ा होने की कोशिश करने वाले को आतंकी करार दे दिया जाएगा, भले ही मोहन भागवत ही क्यों न हों।''