IPL 2024 Auction: पहली बार देश के बाहर होगी खिलाड़ियों की नीलामी
पहली बार देश के बाहर होगी खिलाड़ियों की नीलामी
इस साल मिनी ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला होगा। 10 टीमों में कुल 77 स्थान भरे जाने हैं। इनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, तो फ्रेंचाइजी अपनी सहूलियत के मुताबिक खिलाड़ी चुनेंगे। नीलामी में उतरने वाले 333 खिलाड़ियों में से कुल 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी होंगे, जिसमें दो एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। 333 खिलाड़ियों में से 116 कैप्ड खिलाड़ी और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिनमें से दो एसोसिएट देशों से हैं।
Kumkum sharma 

