Italian Couple Wedding: विदेश से भारत आए क्रिश्चियन कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, मुस्लिम शख्स ने किए सारे इंतजाम
Italian Couple Wedding In India: इटली के आये एक कपल की शादी काफी चर्चा में है. इस कपल ने बकायदा अपनी शादी के कार्ड छपवाए और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की. शादी में जमकर गाना-बजाना हुआ.
Wedding Video: जैसलमेर में इन दिनों इटली के आये एक कपल की शादी काफी चर्चा में है. इस कपल ने बकायदा अपनी शादी के कार्ड छपवाए और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की. शादी में जमकर गाना-बजाना हुआ. 28 सितंबर को हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लेने वाला यह विदेशी कपल पिछले 25 साल से लगातार भारत मे आ रहा है और हिंदुस्तानी रीति-रिवाज काफी पसंद करता है. खास बात यह है कि एक मुस्लिम युवक ने भाई बनकर वधू पक्ष की शादी की ओर से सारे इंतजाम किए. जैसलमेर के निवासी अशरफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि इटली की रहने वाली एलिन सोफिया मेडेलीन बोमग्रेन और उनके पति मतिया एस्पोसीतो हिंदुस्तानी रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए.
उन्होंने बताया कि वह एलिन को अपनी बहन मानते हैं और करीब 11 साल से जानते हैं. एलिन को इंडियन नेम कविशा भी दिया था. कविशा पिछले 25 सालों से भारत आ रही हैं और इस दौरान ही उनसे मुलाकात हुई. इसके बाद जब भी वह जैसलमेर आती तो मिलकर जाती हैं.
स्वर्ण नगरी मे हुई हिंदू रीति रिवाज से शादी https://jaimamart.com
कविशा ने पिछले साल इटली में शादी की थी. अब वह हनीमून मनाने जैसलमेर आई हैं. कविशा को इंडियन कल्चर काफी पसंद है. इस कारण उन्हें यहां के रीति-रिवाज से शादी करने का आइडिया आया. एक भाई होने के नाते बहन की शादी में मायरा देने का सपना भी पूरा हुआ. 25 साल से इंडिया आने के कारण कविशा का भी यहां के ट्रेडिशन और परम्पराओं से काफी जुड़ाव रहा है. उन्होंने बताया कि मैं एक मुस्लिम हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार उनकी शादी हो, जो असल हिंदुस्तान की पहचान है और यह शादी इन दोनों के लिए बहुत ही यादगार रहे.
शादी के कार्ड से लेकर हल्दी व मायरे की रस्म तक


