खरीद फरोख्त का जिन्न: मालवीया बोले- सियासी संकट में BTP विधायकों ने 10-10 करोड़ लिए डिंडोर का आरोप- महेंद्रजीत खुद 33 कराेड़ में बिके थे
सरकार के चुनावी सभा में खरीद-फरोख्त का मुद्दा एक बार फिर गर्माया। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया की उनके क्षेत्र में चुनावी सभा के बाद प्रदेश में सत्ता बचाने के लिए विधायकों की बाड़ेबंदी के दौरान उठा खरीद-फरोख्त का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मालवीया ने कहा कि बीटीपी के विधायकों को पहले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने और फिर सत्ता बचाने के लिए कुल 10-10 करोड़ रुपए मिले है। सागवाड़ा से बीटीपी विधायक रामप्रसाद डिंडाेर ने कहा कि मालवीया खुद सरकार काे गिराने के लिए 33 कराेड़ रुपए में बिक गए थे।


