धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के घर बड़ी खुशी आई है। दोनों एक बार फिर नाना-नानी बने हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल बोहरा ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। अहाना ने अपनी दोनों बच्चियों का नाम अस्त्रिया और आदिया रखा हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी सहित पूरा देओल परिवार बेहद खुश है।
अहाना देओल के नाम से बने एक अनवैरिफाइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी गई है। अभी तक अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया गया है। अहाना देओल ने साल 2014 में वैभव वोहरा से शादी की थी। अहाना ने 2015 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।


