किसान अनशन: दिल्ली के सभी बॉर्डर पर आज किसानों का अनशन देशभर के जिलों में भी होगा धरना प्रदर्शन

किसान अनशन: दिल्ली के सभी बॉर्डर पर आज किसानों का अनशन देशभर के जिलों में भी होगा धरना प्रदर्शन

दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान 18वें दिन भी डेरा डाले हुए हैं। कोरोना महामारी का खतरा और ऊपर से गिरते पारे के बीच उनकी बड़ी लड़ाई जारी है। भारत बंद और सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद किसान नेताओं ने अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला कर लिया है। किसान संगठनों ने कहा है कि वो दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सोमवार को दिनभर के लिए अनशन करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किसानों के समर्थन में अनशन करने का फैसला किया है और वन्ही उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा। रविवार को दिल्ली के सिधु बॉर्डर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेताओं ने बताया की किसान सिंघु, टिकरी, पलवल, गाजीपुर सहित सभी नाकों पर अनशन करेंगे। किसान नेताओं ने सोमवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय अनशन पर रहने को बताया। यह धरना सभी जिला मुख्यालयों पर भी होगा।

किसान नेता हम तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हैं। सभी किसान नेता साथ हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा कि हमारी चार मांगें हैं। पहला, तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं। दूसरा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी का कानून बनाया जाए। तीसरा प्रस्तावित बिजली बिल रद्द किया जाए और चौथा, पराली जलाने को लेकर किसानों का शोषण बंद होना चाहिए। 

किसानों की संख्या बढ़ने के साथ ही सुरक्षा बल के जवानों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। टीकरी बॉर्डर पर फ्रंट लाइन ड्यूटी पर आरएएफ, उसके बाद आईटीबीपी और उसके बाद सीआरपीएफ की टुकड़ी लगाई गई है। साथ में दिल्ली पुलिस को भी तैनात किया गया है।