राजस्थान में निकाय चुनाव: कांग्रेस ने लहराया परचम लेकिन सत्ता निर्दलियों की भाजपा तीसरे नंबर पर

राजस्थान में निकाय चुनाव: कांग्रेस ने लहराया परचम लेकिन सत्ता निर्दलियों की भाजपा तीसरे नंबर पर

राजस्थान में 12 जिलों के 50 नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराया। कांग्रेस की सीट सबसे जदा रही। राजस्थान के 11 दिसंबर को चुनाव हुए थे। अब तक घोषित नतीजों में कांग्रेस को 613, भाजपा को 530, बसपा को 7, भाकपा को 2, माकपा को 2, निर्दलीयों को 570 और रालोपा को 1 सीट पर जीत मिली है। पिछले चार फेज में जहां भाजपा ने बाजी मारी थी, वहीं इस फेज में कांग्रेस ने परचम लहरा दिया है। दूसरे नंबर पर निर्दलीय और भाजपा तीसरे नंबर पर है।

पांचवें फेज में अलवर, बारां, करौली, दौसा, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों में 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषदों के कुल 1775 वार्डों के लिए वोट डाले गए थे। इन चुनावों में 7249 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

पहले चार फेज में भाजपा का पलड़ा भारी रहा था, वहीं इस बार कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कई जगह सत्ता की चाबी निर्दलियों के पास है। धौलपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर में कांग्रेस मजबूत होकर उभरी है। वहीं करौली और भरतपुर में निर्दलियों ने बाजी मारी है।