महाशय दी हट्टी (MDH) के मालिक और मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल में निधन

महाशय दी हट्टी (MDH) के मालिक और मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल में निधन

महाशय दी हट्टी (MDH) के मालिक और मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5:30 बजे धर्मपाल गुलाटी  का निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक, उनको कोरोना हुआ था, जिससे ठीक होने के बाद उनको हार्ट अटैक आया।

धर्मपाल गुलाटी का जन्म 1923 में पाकिस्तान में हुआ था। MDH को इस मुकाम तक लाने में धर्मपाल गुलाटी ने काफी मेहनत की थी। सिर्फ पांचवी क्लास तक पढ़े धर्मपाल गुलाटी ने जीवन में हर ऊंचे मुकाम को छुआ है। व्यापार और उद्योग खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल महाशय धर्मपाल गुलाटी को पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।