Hyundai की गाड़ियों पर 50 हजार तक बंपर छूट, Aura और Grand i10 Nios को सस्ते में खरीदने का मौका

car-buyer-guide-hyundai-i20-hyundai-aura-hyundai-car-discount-discount-offer-may-discount-car-offer-hyundai-kona-electric-hyundai-grand-i10-nios

Hyundai की गाड़ियों पर 50 हजार तक बंपर छूट, Aura और Grand i10 Nios को सस्ते में खरीदने का मौका
car-buyer-guide-hyundai-i20-hyundai-aura-hyundai-car-discount-discount-offer-may-discount-car-offer-hyundai-kona-electric-hyundai-grand-i10-nios

अगर आप हुंडई की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कंपनी i20 Aura Grand i10 Nios पर छूट दे रही है। चलिए आपको बताते हैं किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।

भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है। अगर आप इस महीने अपने लिए एक नई हुंडई की कार खरीदने की प्लानिंग   कर रहे हैं तो वाहन निर्माता कंपनी i20, Aura, Grand i10 Nios पर बंपर छूट दे रही है आपको बता दें,कंपनी इस महीने कोना इलेक्ट्रिक, i20, ग्रैंड i10 Nios और ऑरा सेडान पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसके बारे में और अधिक जानकारी आप हुंडई के नजदीकी डीलरशिप में जाकर ले सकते हैं।  

Kona भारतीय बाजार में Hyundai की पहली इलेक्ट्रिक कार है जो 39.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है, जो 136 hp की अधिकतम पावर और 395 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। इसकी बैटरी 452 किमी की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देती है। इसकी कीमत 23.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।www.jaimamart.com

Hyundai Grand i10 Nios

जो 83 hp की पावर और पांच -स्पीड की मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ आती है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 5.73 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं) के बीच है।

Hyundai Aura

मई में इस कार पर 33,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये के बीच है

Hyundai i20

Hyundai i20 के मैग्ना और स्पोर्ट्ज वेरिएंट्स पर इस महीने 20 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। Hyundai i20  एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। जो 83 hp की पावर जनरेट करती है। भारत में Hyundai i20 की कीमत 7.46 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक है।

Hyundai i20 N लाइन

मई के महीने में इस कार पर 15 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसे 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है। जो 120 hp की की पावर जनरेट करता है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 10.19 लाख रुपये से 12.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।