माउंट एवरेस्ट : दुनिया की सबसे ऊंची चोटी में बढ़ोतरी अब इसकी हाइट 8848.86 मीटर
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को नापा गया तो ये पहले से ज्यादा पायी गई है। चीन और नेपाल दोनों ने मिलकर इसका मंगलवार ऐलान किया। पहले इसकी ऊंचाई 8848 मीटर थी। अब इसे 8848.86 मीटर नापा गया है।13 अक्टूबर 2019 को नेपाल और चीन के बीच माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई नापने पर समझौता हुआ था। इसके तहत माउंट झूमलांगमा और सागरमाथा की ऊंचाई नापना तय हुआ था। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई नापने के लिए पिछले साल एक दल चोटी पर भेजा गया था। उधर, इस साल तिब्बत की ओर से भी एक दल भेजा गया था।
सर्वेऑफ इंडिया ने 1954 में माउंट एवरेस्ट को नापा था, तब इसकी ऊंचाई 8848 मीटर बताई गई थी। हिमालय पर रिसर्च करने वाली कई संस्थाएं और वैज्ञानिक कई बार दावा कर चुके थे कि एवरेस्ट की ऊंचाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


