प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी बुक अनफिनिश्ड अगले साल जनवरी में आएगी किताब

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी बुक अनफिनिश्ड अगले साल जनवरी में आएगी किताब

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी जीवनी अनफिनिश्ड को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बुक का कवर शेयर किया है। ये किताब अगले साल जनवरी में मार्केट में आएगी। उन्होंने इस किताब का ऐलान 2018 में किया था और इस साल अक्टूबर में इसे पूरा कर लिया गया है।

प्रियंका ने लिखा है- ये वही मौका होगा, जब मैं अपनी किताब की पहली कॉपी हाथ में लूंगी। हालांकि, ये केवल कवर है। मैंने इसे एक किताब पर कवर कर दिया है ताकि इसे महसूस कर सकूं। मैं अगले महीने मिलने वाली अनफिनिश्ड की पहली कॉपी के लिए इंतजार नहीं कर सकती। प्रियंका ने अक्टूबर में इस किताब के बारे में एक और जानकारी साझा की थी। प्री-ऑर्डर के आधार पर उन्होंने कहा था कि अनफिनिश्ड मार्केट में आने के बाद 12 घंटे के भीतर अमेजन पर बेस्ट सेलिंग बुक्स में शामिल हो जाएगी। तब प्रियंका ने लिखा था कि अमेरिका में हमें 12 घंटे के भीतर नंबर वन बनाने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है कि आप सभी को ये किताब पसंद आएगी।

प्रियंका ने किताब में बताया की किस तरह उन्होंने चीजों को जोड़ा और ये सोचा कि क्या पीछे छूट गया है। अब उन्होंने इस किताब का कवर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। लेकिन, तस्वीर देखकर तो कोई यही कहेगा कि ये कवर नहीं, बल्कि किताब ही है। प्रियंका की खुशी देखकर तो ऐसा ही लगता है।