NALCO Recruitment 2022: इस पब्लिक कंपनी में नौकरी के लिए आज ही करें आवेदन, 90 हजार रुपये तक होगी सैलरी
Sarkari Naukri: NALCO ने कई पदों के पर भर्तियों की घोषणा की है. इसके लिए 10 वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं. अधिक जानकारी के लिए www.nalcoinidia.in पर विजिट करें.
How to Apply NALCO Recruitment 2022: भारत सरकार की जानी मानी कंपनी नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (National Aluminium Company Limited-NALCO) खान मंत्रालय (Ministry of Mines) के अधीन आती है. साल 1981 में बनी ये कंपनी पूरी तेजी से देश में सेवा प्रदान कर रही है. इस कंपनी ने 17 अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली हैं. जिसे आप www.nalcoinidia.in कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन करने से पहले आप कुछ अहम जानकारियों के बारे में जाने लें. https://jaimamart.com
किस पोस्ट के लिए हैं भर्तियां? https://buildeasy24.com
नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में 17 पदों पर ऑपरेटर I और II के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
क्या होनी चाहिए योग्यता
इन वैकेंसी में अप्लाई करने से पहले जान लें कि कंपनी ने किन लोगों को एलिजिबल माना है. ऑपरेटर पद (Operator Post) पर कोई भी 10 वीं पास व्यक्ति अप्लाई कर सकता है लेकिन इसके अलावा आवेदक के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है. इसके साथ उसके पास उस क्षेत्र में काम करने का भी अनुभव होना चाहिए. याद रहे जो भी शख्स इसके लिए आवेदन करना चाहता है उसकी उम्र 27 लेकर साल से 40 साल तक के बीच होनी चाहिए. कंपनी ने आवेदकों के लिए यही उम्र सीमा तय की है.
क्या होगी तनख्वाह
किसी भी नौकरी में अप्लाई करने से पहले लोग सैलरी के बारे में जरूर सोचते हैं. आपको बता दें कि ऑपरेटर पद (Operator Post) के लिए NALCO आपको काफी मोटी तनख्वाह देगी जो 29,500 रुपये से लेकर 90,000 रुपये प्रति माह तक होगी.
कैसे होगा सेलेक्शन
इसके लिए आपको पहले 100 रुपये का एक फॉर्म भरना होगा. इसके बाद लिखित परिक्षा से होकर गुजरना होगा. शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. अगर आप नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में काम करने के इच्छुक है तो कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 सितम्बर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और कैडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी मेन दस्तावेजों के साथ कंपनी इस (रिक्रूटमेंट सेल, एचआरडी विभाग, एस एंड पी कॉम्प्लेक्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड, अंगुल - 759145 ओड़िशा) पर भेजें.



