महाकुंभ, (प्रयागराज)2025 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार आयोजित किया जाएगा

महाकुंभ, (प्रयागराज)2025 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार आयोजित किया जाएगा

महाकुंभ, (प्रयागराज)२०२५ कुंभ मेला ;[1][2] जिसे २०२५ महाकुंभ के रूप में भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुनाऔर सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर आयोजित किया जाएगा|

भारतवर्ष में कुंभ मेले का आयोजन एक आदिकाल से चली आ रही संस्कृति है। कुंभ मेले के आयोजन की अपनी एक अलग ही छवि बनाती है। ऐसा माना जाता है कि जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तब समुद्र मंथन से अमृत की प्राप्ति हुई। कहा जाता है कि उसी अमृत की बूंदें पृथ्वी के चार स्थानों में गिरी जो, नासिक, उज्जैन, प्रयागराज और हरिद्वार हैं l 

कुंभ मेले तीन प्रकार के होते हैं, पहले वो जो हर 6 वर्ष में आयोजित होते हैं अर्द्धकुंभ कहलाते हैं, दूसरे जो हर 12 वर्ष में आयोजित होते हैं पूर्ण कुंभ कहलाते हैं और तीसरा यानी महाकुंभ हर 144 वर्ष [3] में आयोजित होता है।

जो इस वर्ष 13 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होगा और 26 फरवरी 2025 तक आयोजित रहेगा। महाकुंभ मेले का आयोजन अन्य तीन धामों पर भी होता है जो इस प्रकार हैं हरिद्वार , उज्जैनऔर नासिक|

महत्व

महाकुंभ मेला, जो राक्षसों पर देवताओं की जीत का प्रतीक है, २०२५ में १३ जनवरी २०२५ से शुरू होकर २६ फरवरी २०२५ तक एक बार १२ साल के आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक शहरों में आयोजित किया जाएगा, और यह हर १२ साल में आयोजित किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि देवताओं और राक्षसों के बीच अमृत की लड़ाई १२ साल तक चली थी।