कूलर फेंकेगा भकाभक ठंडी हवा, AC हो जाएगी फेल! रजाई ओढ़ने पर मजबूर कर देगी ये टेक्नीक
गर्मी का मौसम आते ही हर कोई ठंडी हवा चाहता है. एयर कंडीशनर (AC) बेशक तुरंत ठंडक पहुंचाता है, लेकिन यह महंगा होने के साथ-साथ बिजली का बिल भी बढ़ाता है. ऐसे में लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं. आपका पुराना कूलर भी AC जैसी ठंडी हवा दे सकता है, बस इसके लिए आपको कुछ आसान अपनाने होंगे. आइए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं.
ठंडी हवा पाने के लिए कूलर के पानी को ठंडा रखना काफी जरूरी है और इसके लिए आप कूलर में साधारण पानी के बजाए उसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं. इससे आपको कूलर की हवा AC जैसी ठंडी लगेगी.
बर्फ डालने से आपको ठंडी हवा तो मिलेगी लेकिन, यह जल्दी पिघल सकती है. यहां पर काम आता है किचन में इस्तेमाल होने वाला नमक. आप पानी में नमक भी मिला सकते हैं. यह बर्फ के पिघलने की रफ्तार को कम करेगा और पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा.
दूसरी जरूरी चीज है कूलर में इस्तेमाल होने वाली घास (cooling pads). समय के साथ यह खराब हो जाते हैं. धूल-मिट्टी जमने के कारण इसकी पानी सोखने की क्षमता कम हो जाती है.
कूलर किसी बंद कमरे में रखा है, तो वह कमरे की ही हवा को बार-बार घुमाएगा, जिससे ठंडक कम महसूस होगी. खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके और कूलर उसे ठंडा करके पूरे कमरे में फैला सके. बेहतर होगा कि आप कूलर को खिड़की पर लगाएं.
Kumkum sharma 

