खाली पेट तुलसी के पत्तों का पानी क्यों पीना चाहिए? जान जाएंगे तो आप भी आज से ही करने लगेंगे सेवन
Tulsi Ka Pani Peene Ke Fayde: तुलसी को आयुर्वेद में एक अद्भुत औषधि और पवित्र पौधा माना गया है. इसका हर हिस्सा—चाहे पत्तियां हों, बीज हों या जड़ें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाते हैं. कहते हैं कि तुलसी के पत्तों से बना पानी अगर सुबह काली पेट पी लिया जाय तो यह सेहत को कई कमाल के लाभ दे सकता है. हमारे घरों में बचपन से ही हमने तुलसी का पौधा देखा है बहुत बार हमने तुलसी के पत्तों को चाय में डालते हुए भी देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों का पानी भी सेहत के लिए चमत्कारिक है.
1. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं. तुलसी का पानी रोजाना सुबह पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से बचे रहते हैं.
2. शरीर को डिटॉक्स करता है
तुलसी का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्सिफिकेशन एजेंट है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है.
3. पाचन तंत्र को सुधारता है
खाली पेट तुलसी का पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है. यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
4. वजन घटाने में मददगार
तुलसी के पानी में मेटाबॉलिज्म को तेज करने की क्षमता होती है, जिससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम करने में सहायता मिलती है. यह वजन घटाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाता है.
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
तुलसी का पानी त्वचा की अशुद्धियों को दूर करता है और बालों को जड़ से मजबूत बना सकता है. यह बालों का गिरना कम करता है और उन्हें चमकदार बना सकता है.
कैसे बनाएं तुलसी का पानी? (How To Make Basil Water)
- एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना करें.
- इसमें 7-10 तुलसी की ताजी पत्तियां डालें.
- इसे 10 मिनट तक भिगोकर रखें.
- इसे सुबह खाली पेट छानकर पी लें.
Kumkum sharma 

