अलसी के बीजों से घर पर तैयार करें हेयर स्पा जेल, पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अलसी के बीजों से घर पर तैयार करें हेयर स्पा जेल, पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अलसी से तैयार हेयर स्पा जेल बालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसे घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

Hair Spa Gel With Flaxseeds : आप में से कई लोग अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर स्पा कराते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही अलसी के बीजों से हेयर स्पा कर सकते हैं। जी हां, घर पर आसानी से मिलने वाले अलसी के बीजों से हेयर स्पा किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं होती है। साथ यह बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। अलसी के बीजों में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे-  प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, मैंगनीज, मैगनीशियम और सेलेनियम पाया जाता है, जो बालों को पोषण प्रदान कर सकता है। इससे बालो की ड्राईनेस को कम किया जा सकता है। साथ ही बालों की कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं अलसी के बीजों से घर पर किस तरह तैयार करें हेयर स्पा जेल?

अलसी से घर पर हेयर स्पा जेल कैसे तैयार करें? - Hair Spa Gel Recipe 

आवश्यक सामग्री

  • अलसी (फ्लैक्सीड) सीड्स - 2 बड़े चम्मच
  • पानी -1 कप
  • एलोवेरा जेल -1 छोटी चम्मच
  • कोकोनट ऑयल -1 चम्मच
  • एसेंशियल ऑयल - जरूरत के हिसाब से 

विधि

अलसी के बीजों से हेयर स्पा जेल लगाने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच अलसी के बीजों को डालकर अच्छी तरह से करीब 10 मिनट तक उबाल लें। ध्यान रखें कि पानी को तबतक उबालें, जब तक यह गाढ़ा जेल न बन जाएं। 

इसके बाद इसे छानकर कटोरी में रख लें। अब इसमें 1 छोटी चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल का तेल और पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

बालों में किस तरह लगाएं फ्लैक्सीड्स स्पा जेल - How to Apply Flax Seeds Hair Spa Gel 

बालों में हेयर स्पा जेल लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद अपने बालों को सुखा लें और फिर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इसपर जेल लगाएं। इस जेल को अपने बालों में करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर बाद में बालों को अच्छी तरह से धो लें। 

कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?

इस हेयर स्पा जेल को आप एक जार में स्टोर करें। इसे 15 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है। आप इसे कम से कम 2 घंटे के लिए अपने बालों में लगाकर रख सकते हैं। इससे उलझे और बेजान बालों की परेशानी दूर हो सकती है। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस जेल को बालों में लगाने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

उलझे बालों की परेशानी को दूर करने के लिए अलसी के बीजों से तैयार हेयर स्पा जेल काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपके बालों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो एक बार हेयर एक्सपर्ट की मदद लें।