Bhilwara: डंपर की टक्कर से कार सवार तीन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, पांच वाहन फूंके

Bhilwara: डंपर की टक्कर से कार सवार तीन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, पांच वाहन फूंके

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना अंर्तगत नेशनल हाईवे 148डी पर बीती देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया। साथ ही पथराव कर पांच वाहनों में आग लगा दी।

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना अंर्तगत नेशनल हाईवे 148डी पर स्थित धौड़ व नाथूण गांव के बीच रविवार को देर रात डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रेकर किया गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पांच वाहनों को फूंक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव होने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर फैलते ही आसपास गांव की ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे जहाजपुर थाने की गाड़ी के कांच टूट गए। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे 148 डी दुर्घटना के आसपास रुकी हुई पांच गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा, थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर टीम के साथ के मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।

तीन लोगों ने गंवाई जान
जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में रमेश पुत्र भूरालाल सरसिया, लेखराज पुत्र शांति लाल मीणा नाथूण, धीरज पप्पू सुवालका निवासी सरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल हुए अशोक पुत्र राजू मीणा निवासी नाथूण, नरेंद्र पुत्र प्रेमचंद मीणा सरसिया को भीलवाड़ा रेफर किया गया।