PoK भारत का है, कोई एक इंच जमीन नहीं छीन सकता...' संसद में आर्टिकल 370 के मुद्दे पर बोले अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी अनुच्छेद 370 हटाने को गलत बता रही है. साथ ही कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी सही नहीं मान रही है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले को वैध माना है. CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर के पास भारत में विलय के बाद आंतरिक संप्रभुता का अधिकार नहीं है. अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था.
अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों को 3 परिवारों ने रोका. उन्होंने कहा कि PoK भारत का है, इससे कोई भी छीन नहीं सकता. साथ ही कहा कि भारत की एक इंच जमीन भी जाने नहीं देंगे. उन्होंने आर्टिकल 370 को लेकर कहा कि इससे अलगाववाद से बल मिला
उन्होंने एक बार फिर नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू ने आधा कश्मीर छोड़ दिया. साथ ही कहा कि नेहरू के फैसले की वजह से ही जम्मू-कश्मीर के विलय में में देरी हुई.
Kumkum sharma 

