बेटी के रोने से परेशान हुई मां, उतारा मौत के घाट
रूह कंपा देने वाली वारदात ! 21 महीने की मासूम बेटी के रोने से परेशान हुई कलयुगी मां, चाकू से गोदकर अपनी ही औलाद को सुलाया मौत की नींद !
पंजाब के पटियाला (हरि नगर उर्फ खेड़की गांव) से मातृत्व को कलंकित कर देने वाला एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा ! यहा एक माँ ही अपनी 21 महीने की मासूम बच्ची, रमनप्रीत कौर, की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई।
फूल जैसी बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रो रही थी। रोने की आवाज से परेशान होकर इस बेरहम मां (लवप्रीत कौर) ने ममता का गला घोंटते हुए धारदार चाकू से अपनी ही जिगर के टुकडे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसे तड़पा-तड़पा कर मार डाला ! इस रोंगटे खडे कर देने वाले हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है!
Kumkum sharma 

