ट्रेड मिल पर दौड़ना है सबसे आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज, जानिए इसके फायदे
अगर आप घर में या जिम में जाकर कोई हैवी वर्कआउट नहीं करना चाहते हैं, तो आप केवल ट्रेड मील का इस्तेमा कर सकते है इसके अपने कई स्वास्थ्य लाभ है।
अगर आपको रनिंग करनी है लेकिन पार्क या बड़े ग्राउंड में जाकर भागने का समय आपके पास नहीं है तो आप ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर सकते है इसमें ट्रेडमिल आपके अच्छा साभी साबित होगा। ये बिना कोई समय लिए आपको भागने का मौका देगा और अपकी कैलोरी को भी बर्न करने में मदद करेगा।
ट्रेडमिल बाज़ार में सबसे लोकप्रिय एक्सरसाइज उपकरणों में से एक बन गई हैं। सबसे पहले, वे आपको बाहर जाए बिना भी फिट रखने में मदद करती है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रेडमिल वर्कआउट मानसिक और शारीरिक रूप से आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। ट्रेडमिल को आप एक अच्छे कार्डियो एक्सरसाइज के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है (Treadmill running benefits)।
चलिए अब जानते हैं आपके लिए कैसे फायदेमंद है ट्रेडमिल पर दौड़ना (Treadmill running benefits)
1 हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार
यदि आपको कोई भी वजन उठाने वाले व्यायाम नहीं पसंद है या आपको इससे परेशानी होती है तो आप चलने वाली एक्सरसाइज के लिए ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर सकते है। वजन उठाने वाले व्यायाम आपकी हड्डियों की मजबूती और घनत्व को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका मतलब है कि आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने का जोखिम कम होगा, और यह अधिक उम्र के लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
2 हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक
ट्रेडमिल हार्ट एक्सरसाइज के लिए बहुत अच्छा है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा सकते हैं। पूरे अभ्यास के दौरान निरंतर हृदय गति बनाए रखने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है।
यदि आपको उच्च कोलेस्ट्रॉल या हृदय संबंधी समस्याएं हैं, तो यह बहुत फायदेमंद हो सकता है। वे हृदय रोग और आर्टरी ब्लोकेज जैसी हृदय संबंधी समस्याओं छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। सामान्य तौर पर ये लक्षण नहीं दिखते है लेकिन जब आप एक्सरसाइड करते है और हृदय पर दबाव डालते है तब ये लक्षण दिखते है।
3 वजन कम करने के लिए करें इस्तेमाल
जॉगिंग या ट्रेडमिल पर दौड़ने से वजन कम करने के साथ-साथ वसा को जल्दी और प्रभावी ढंग से बर्न करने में मदद मिलती है। फिर भी यह आपके घुटनों और जोड़ों के लिए बाहर दौड़ने की तुलना में आसान है। ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने का यह सबसे लोकप्रिय लाभ है। इसके अलावा, ये वर्कआउट अन्य एरोबिक व्यायामों की तुलना में तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। कैलोरी को और भी तेजी से बर्न करने के लिए, आपको बस मशीन पर अधिक देर तक और तेज दौड़ने की जरूरत है।
4 ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
अगर आप अपने लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को शामिल नहीं करते है तो ये डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। इसलिए, नियमित ट्रेडमिल एक्सरसाइज से इन बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। यह इंसुलिन को विनियमित करने में भी एक आवश्यक पहलू है, विशेष रूप से डायबिटीज मेलिटस टाइप -2 के रोगियों में। इंसुलिन उस हार्मोन को संदर्भित करता है जो शरीर की कोशिकाओं को ब्लड ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है।
Kumkum sharma 

