PFI: BJP या हिंदू संगठन ही नहीं, इस राजनीतिक पार्टी के नेता भी थे पीएफआई के निशाने पर
PFI interrogation: पीएफआई के खिलाफ हाल ही में हुई NIA और ED की छापेमारी के बाद हो रही पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. इस बीच पीएफआई की टारगेट लिस्ट को लेकर ये सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं
नवरात्रि के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर In Alwar City Shop Now https://jaimamart.com
PFI action latest update: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे संदिग्ध संगठन पीएफआई (PFI) के लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है. इस बीच भारतीय जांच एजेंसियों ने पता लगाया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के निशाने पर सिर्फ बीजेपी (BJP) या हिंदू संगठनों (Hindu organizations) के नेता ही नहीं बल्कि कांग्रेस (Congress) पार्टी के कुछ नेता भी इस संगठन की हिट लिस्ट (PFI Hit List) में शामिल थे.
नाम का खुलासा नहीं
हालांकि सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने अभी उन कांग्रेसी नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया है, जो पीएफआई के निशाने पर थे. ऐसे में अब इनके नाम सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.
आररजेडी ने किया पीएफआई का बचाव
इस बीच रविवार को बिहार (Bihar) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक बार फिर PFI के समर्थन में उतरी है. इसको लेकर RJD के नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा, 'पीएफआई के लोगों ने 'पाकिस्तान वाले नारे' तो सिर्फ अपने विरोध प्रदर्शन का इजहार करने के लिए लगाए थे.
पुणे- PFI के प्रदर्शन का वीडियो वायरल
आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर (Social Media Viral Video) वायरल हो रहा है. जिसमें कई लोग 'पाकिस्तान ज़िन्दाबाद' के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. और इसी वीडियो को आधार मानते हुए पुणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है.
पीएफआई की जांच में अबतक क्या निकला?
गृह मंत्रालय के सूत्रों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक PFI पर बैन लगाने की तैयारी हो रही है. गौरतलब है कि 22 सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की थी. इस दौरान PFI से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. इस छापेमारी में कई खुलासे हो रहे हैं.


