दिल्ली में फिर से भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई तीव्रता

Dec 25, 2020 - 03:52
Dec 25, 2020 - 05:41
दिल्ली में फिर से भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई तीव्रता

दिल्ली में हफ्तेभर के अंदर एक बार फिर भूकंप के झटके आए हैं। इस बार नांगलोई में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.3 रही। करीब 5 बजकर 2 मिनट पर झटकों को महसूस किया गया है। फिलहाल, जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। 

17 दिसंबर को भी भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्र में महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। हालांकि, इस दौरान भी किसी तरह का कोई जान माल नुकसान नहीं हुआ था। दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।