राजस्थान सरकार: प्राइवेट लैब में अब 800 रुपए करा सकेंगे कोविड टेस्ट, सीएम ने RUHS में किया ICU का लोकार्पण
राजस्थान सरकार अब जल्द ही कोरोना जांच के लिए होने वाले RT PCR टेस्ट की रेट कम करने जा रही है। जल्द ही सिर्फ 800 रुपए देकर निजी लैब में टेस्ट करवाए जा सकेंगे। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमत और कम की जाएगी। सबसे पहले 4 हजार का टेस्ट होता था। अब इस किट की कीमत और कम की जाएगी। जिसे जल्द ही तमाम निजी लैब में 800 रुपए में किया जाना तय करेंगे।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को RUHS जयपुर में 70 बेड वाले कोविड आईसीयू, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, जैसलमेर, टोंक, बूंदी और राजसमन्द (नाथद्वारा) में कोविड जांच लैब, एमडीएम अस्पताल जोधपुर में कैंसर वार्ड समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया।


