रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के जामनगर में बना रही है दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर

Dec 20, 2020 - 05:38
Dec 20, 2020 - 05:42
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के जामनगर में बना रही है दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले 2 साल में यह बनकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के जानवरों, पक्षियों और अन्य जीवों को रखा जाएगा। यहां जानवर देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी देख रहे हैं।

यह चिड़ियाघर 280 एकड़ में बनाया जाएगा। जामनगर में जहां रिलायंस रिफाइनरी है उसी के पास मोती खावड़ी के समीप चिड़ियाघर को बनाया जाएगा। इस साल लॉकडाउन और कोरोना की वजह से इस प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन अगले 2 साल में यह प्रोजेक्ट बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। रिलायंस के कॉर्पोरेट अफेयर डायरेक्टर परिमल नाथवानी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को ग्रीन्स जियोलॉजिकल रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन किंगडम नाम दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम विभागों की अनुमति भी ली जा चुकी है। 

चिड़ियाघर में सभी जानवरों के लिए अलग अलग सेक्शन होंगे। इसमें फॉरेस्ट ऑफ इंडिया, फ्रॉग हाउस इंसेक्ट, लाइव ड्रैगन लैंड, एग्जॉटिका आईलैंड, वाइल्ड ट्रेल्स ऑफ गुजरात, एक्वेटिक किंगडम के नाम से सेक्शन बनाए जाएंगे। यहां जानवरों को उस तरह का वातावरण दिया जाएगा जो उनके रहने के लिए अनुकूल हो।