अलवर में जला हुआ शव झाड़ियों से मिला दिनभर लोगो मे डर का माहौल बना रहा

अलवर में जला हुआ शव झाड़ियों से मिला दिनभर लोगो मे डर का माहौल बना रहा

अलवर जिले के राजगढ़ के टहला क्षेत्र में रविवार, 20 दिसम्बर को झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मौके से मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

राजगढ़ के टहला थाना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली की बुर्जा तिराहा के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव पूरी तरह से जला हुआ था। ऐसा लग रहा है कि शव को यहां झाड़ियों में लाकर जलाया गया है। ताकि किसी तरह के सबूत पकड़ में नहीं आ सके। मृत व्यक्ति की उम्र करीब 35 साल से ज्यादा हो सकती है। व्यक्ति का शरीर और कपड़े पूरी तरह जल चुका है। इसकी वजह से अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टहला के मुर्दाघर में रखवाया गया है। दोपहर बाद तक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने बताया कि झाड़ियों में जला हुआ शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी से दहशत का माहौल हो गया। सूचना लगने पर आसपास के काफी लोग वहां पहुंचे। लेकिन यह दृश्य इतना भयानक था कि लोगो से देखा भी नहीं गया। पुलिस आसपास के गांव के लोगों से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।