SBI में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती 11 जनवारी 2021 तक कर सकते हैं आवेदन

SBI में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती 11 जनवारी 2021 तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक ने इच्छुक और योग्‍य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए अधिसूचना जारी की है जिसके तहत स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के रिक्‍त 452 पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 11 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर विजिट कर अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। बैंक ने सभी विभागों में अलग अलग भर्ती के लिए अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं।

सभी पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित योग्‍यताएं अलग अलग हैं। मैनेजर तथा डिप्‍टी मैनेजर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्‍टेटिक्‍स या गणित या अर्थशास्त्र में पोस्‍टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ पास उम्‍मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। MBA, MGDM या BTech की अतिरिक्त योग्यता रखने वाले उम्‍मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। अन्‍य पदों के लिए शैक्षणिक योग्‍यताएं उनके विभाग के अनुसार हैं जिसकी जानकारी उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आयु सीमा मैनेजर पदों के लिए 25 से 45 वर्ष, डिप्‍टी मैनेजर पदों के लिए 21 से 35 वर्ष तथा असिस्‍टेंट मैनेजर पदों के लिए 28 से 30 वर्ष है. इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तथा अन्‍य पदों के लिए 38 वर्ष है। सैलरी जून‍ियर मैनेजमेंट पदों पर 23,700 से 42,020 तक है जबकि मिडिल मैनेजमेंट पदों पर 42,020 रुपये से 51,490 रुपये तक मिलेगी।

उम्‍मीदवारों को अपनी एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होगा जिसे रिजल्‍ट जारी होने तक ऑपरेशनल रखना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए अप्‍लाई करने के लिए General/OBC/EWS कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 750/- रुपये का आवेदन शुल्‍क जमा करना होगा जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है।