सुशांत डेथ केस: ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहीं सारा अली खान
ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से लगातार ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एनसीबी के सामने 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिए हैं। अब इस मामले में एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और सुशांत की दोस्त रोहिणी अय्यर के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का नाम भी सामने आ रहा है।
इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सारा अली खान का है जिन्होंने 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। कुछ रिपोर्ट्स में सारा को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने तब ड्रग्स लिया था, जब वे 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ थाइलैंड ट्रिप पर गई थीं। ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद से ही सारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही हैं। लोग उनपर गुस्सा निकाल रहे हैं और भला-बुरा कह रहे हैं।


