सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट टी-20 ट्रॉफी की लिस्ट में क्रिकेटर्स श्रीसंत व युवराज का नाम
मुश्ताक अली टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की 26 सदस्यीय संभावित टीम में चुना गया है। 7 साल का प्रतिबंध होने के बाद श्रीसंत पहली बार किसी टीम में आधिकारिक तौर पर चुने गए हैं। वहीं, भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी रिटायरमेंट के बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। उन्हें भी पंजाब ने मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 30 संभावितों में शामिल किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना के कारण नहीं खेला जा रहा था लेकिन अब इसकी मंजूरी मिलने के बाद घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 10 से 31 जनवरी के बीच 6 राज्यों में खेला जाएगा। BCCI सचिन जय शाह ने पूरे शेड्यूल की जानकारी दी।
बोर्ड के मुताबिक, कोरोना के कारण टूर्नामेंट बायो-सिक्योर माहौल में खेला जाएगा। यह बायो-बबल जल्द ही बनाया जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों को 2 जनवरी तक बायो-हब में रिपोर्ट करना होगा।


