अमरीकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने कोरोना फैलाने मे चीन जिम्मेदार भारत से सबक ले दुनिया

अमरीकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने कोरोना फैलाने मे चीन जिम्मेदार भारत से सबक ले दुनिया

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी में भारत ने चीन को जिम्मेदार माना है और चाइनीज़ सामानों का भी बहिष्कार किया हैं। पोम्पियो ने कहा- इसमें कोई दो राय नहीं है कि चीन ने कोरोनावायरस फैलाया और फिर इस साजिश पर पर्दा डालने की कोशिश की। पोम्पियो ने दुनिया के देशों को भारत से सीख लेने की सलाह दी। कहा- हमारे सामने भारत की मिसाल है। उसने चीन के ऐप्स समेत बाकी सामानों को बैन कर दिया।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के इस तेजतर्रार मंत्री ने चीन को घेरा। कोरोनावायरस के प्रसार के लिए चीन के अलावा कोई जिम्मेदार नहीं है। दुनिया के बाकी देशों को अमेरिका का साथ देना चाहिए ताकि हम मिलकर चीन की जवाबदेही तय कर सकें। उसने अपनी साजिश को छिपाने के लिए कई झूठ बोले।

पोम्पियो ने कहा की चीन को जिम्मेदार ठहराने के मामले में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे सामने दो देशों के बेहतरीन उदाहरण हैं। दुनिया अब चीन को पीछे धकेलना चाहती है। आप ऑस्ट्रेलिया को देखिए। उसने चीन को सही जवाब दिया। भारत को देखिए। उसने चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। उनका सामान खरीदने से इनकार कर दिया। बाकी देशों को भी अब यही करना चाहिए। बहुत सीधा मामला है। यह वायरस चीनी है, यह वुहान से निकला वायरस है। चीन इस पर पर्दा डालने की साजिश रच रहा है।