आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दूध में मिलाकर पी लें किचन में मौजूद ये एक चीज, कुछ ही दिन में उतर जाएगा
To improve eyesight, drink this one thing present in the kitchen mixed with milk, it will disappear in a few days
आज की हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते शरीर को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है और आंखें उन्हीं में से एक है. आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक में आंखें कमजोर होने की समस्या देखी जाती है. असल में आंखें कमजोर होने का सिर्फ खान-पान ही कारण नहीं है. इसका एक कारण घटों मोबाइल और लैपटॉप पर रहना भी है. अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो आप दालचीनी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. दालचीनी वाले दूध को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसे न सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए पसंद और इस्तेमाल किया जाता है. बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इतना ही नहीं दालचीनी को सेहत के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. दालचीनी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. दालचीनी में मौजूद कंपाउंड कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आपको बता दें कि दालचीनी में एमिनो एसिड तथा एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मैग्नीज, आयरन, कैल्शियम, विटामिन के, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी6 के गुण पाए जाते हैं. तो वहीं दूध में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषण के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं
क्या दालचीनी वाले दूध से आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं- Can Cinnamon Milk Improve Eyesight?
दालचीनी बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है, जो इसके गहरे भूरे रंग का कारण है. पिगमेंट का कैरोटीन परिवार महत्वपूर्ण प्रोविटामिन के रूप में कार्य करता है क्योंकि उन्हें विटामिन ए में परिवर्तित किया जा सकता है. यह विटामिन आपकी आंखों को स्वस्थ रखने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. जब दूध में दालचीनी पाउडर को मिलाकर पीते हैं तो इससे आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिल सकती है.
Kumkum sharma 

