सिर्फ 10 मिनट में प्रेशर कुकर में बनाएं घी

Make ghee in pressure cooker in just 10 minutes

Jan 24, 2024 - 12:51
सिर्फ 10 मिनट में प्रेशर कुकर में बनाएं घी
घी, एक प्रकार का क्लारिफाइड बटर है, भारतीय किचन में पाए जाने वाली सबसे आम इंग्रीडिएंट में से एक है. यह डेयरी प्रोड्क्ट अनगिनत ट्रेडिशनल रेसिपीज (स्वादिष्ट और मीठा) में शामिल है. इसका उपयोग फूड में टॉपिंग के साथ-साथ तड़का लगाने के लिए भी किया जाता है. घी लंबे समय से कई बीमारियों के लिए नैचुरल ट्रीट का भी पार्ट रहा है. हममें से कई लोग रेडीमेड घी खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि ऐसा करना सुविधाजनक होता है. घर पर घी बनाना आम तौर पर एक समय लेने वाली और श्रम-गहन प्रक्रिया मानी जाती है.
क्विक घी बनाने के लिए व्लॉगर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. वह कुकर में थोड़े से पानी के साथ मलाई (फ्रेश क्रीम) मिलाती है. वह कहती हैं कि मलाई या तो ठंडी या कमरे के तापमान पर हो सकती है. फिर वह इसे कुछ मिनटों के लिए तेज़ आंच पर गर्म करती है, जब तक कि पहली सीटी न बज जाए. बाद में वह कुकर में बेकिंग सोडा डालकर मलाई में मिला देती हैं. 5-7 मिनट के बाद, वह कहती है कि आप देखेंगे कि घी गर्म होते ही दूध के ठोस पदार्थों से अलग हो जाता है.