श्री मित्र भारत समाज संस्थान शाखा डीग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया

श्री मित्र भारत समाज संस्थान शाखा डीग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया

खबर डीग भरतपुर संवाददाता मुकेश जांगिड़

श्री मित्र भारत समाज संस्थान शाखा डीग  के तत्वाधान में दिनांक 11-8-2020 मंगलवार को जय श्री राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल अऊ मैं 111 पौधे लगाए गए! जिसमें अमरूद पारस पीपल तुलसी जामुन आदि किस्म के थे! इसके अलावा पुष्पांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग मैं भी तुलसी व अमरुद के पौधे लगाए गए! शाखा अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष भगवत कटारा  अध्यक्षता ताराचंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र शर्मा पूर्व प्राचार्य कल्याण सिंह ,मोतीलाल शर्मा थे ! मुख्य अतिथि भगवत कटारा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण एवं प्रकृति की सुंदरता के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है! तथा एक पेड़ लगाना 10 पुत्र के समान है!

दौसा नप आयुक्त के खिलाफ जांच के लिए दल पहुंचा, सभापति के विरुद्ध लोगों ने की नारेबाजी (यह भी पढ़ें)

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपूत ,तुलाराम पहलवान ,दीपू बहज आदि लोग उपस्थित थे!