Viral Video: मां को देख लॉलीपॉप छिपाती दिखी छोटी बच्ची, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Hiding Lollipop: यह सब तब हुआ जब बच्ची का पिता भी उसके बिलकुल बगल ही बेडरूम में बैठा हुआ है. बच्ची अपनी मां को देखकर हंसने लगती है लेकिन वह यह नहीं जताती है कि बेड शीट के नीचे लॉलीपॉप छिपाया गया है.

Viral Video: मां को देख लॉलीपॉप छिपाती दिखी छोटी बच्ची, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

It’s Diwali and it’s sale time Celebrate safe Diwali and shop with us Enjoy amazing discounts in our stores in this Diwali Hurry up! 

दिवाली है और बिक्री का समय है सुरक्षित दिवाली मनाएं और हमारे साथ खरीदारी करें इस दिवाली में हमारे स्टोर में amazing discounts का आनंद लें जल्दी करें!  https://jaimamart.com

Little Girl Cute Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई क्यूट वीडियोज वायरल होते हैं. छोटे बच्चों के वीडियो तो लोगों के मन मोह लेते हैं और लोग इसे बिना शेयर किए हुए नहीं रह पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक छोटी बच्ची अपनी मां को देखकर ऐसा गजब कारनामा करती है कि इसे देख लोग हैरान रह गए.

अचानक बच्ची की मां आ गई
दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर इसे लैनी चुरको द्वारा शेयर किया गया है. इस क्लिप में दिख रहा है कि यह बच्ची अपने बेडरूम में लेटी हुई है और बगल में इसके पिता भी वहीं लेटे हुए हैं. बच्ची के पिता के हाथ में एक लॉलीपॉप है और वह बच्ची के हाथ में ही इसे दे ही रहे थे कि अचानक उनकी मां आ गई.

एहसास नहीं होने दिया कि लॉलीपॉप छिपाया
बच्ची ने जैसे ही अपना मां को देखा वह उन्हें देखती रही और यह एहसास नहीं होने दिया कि लॉलीपॉप छिपाया जा चुका है. इतना ही नहीं अपनी मां का ध्यान भटकाने के लिए वह क्यूट सी स्माइल भी देने लगी. इसके बाद बच्ची के पिता और उनकी मां दोनों हंसने लगे.

मां को समझाने के लिए मुस्कुरा दिया
असल में जैसे ही बच्ची की मां ने बेडरूम का दरवाजा खोला तो बच्ची और उसके पिता जल्दी से बिस्तर के कवर के नीचे लॉलीपॉप छिपाते हैं. इसके बाद बच्ची अपनी मां को समझाने के लिए मुस्कुरा देती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.