रोजाना सुबह आपके ये 4 काम मोटापे को कर देंगे दूर, गलने लगेगी शरीर की चर्बी और पेट होगा अंदर
Weight Loss Morning Routine: ऐसे बहुत से तरीके हैं जो वजन घटाने में सहायक साबित होते हैं. सुबह के कुछ ऐसे ही कामों के बारे में यहां बताया जा रहा है जो वेट लॉस में असर दिखाते हैं.
Weight Loss Tips: वजन कम करना कभी-कभी जी का जंजाल लगने लगता है क्योंकि समझ ही नहीं आता कि किस तरीके को आजमाया जाए और किसे नहीं. लेकिन, कई बार बेहद आसान से काम ही वजन घटाने की बड़ी वजह बन जाते हैं. रोजाना इन कामों को किया जाए तो ये काम करने आदत बन जाते हैं और देखते ही देखते वजन कम होने लगता है. अगर आप उन लोगों में से हैं जो शरीर में भारीपन महसूस करते हैं, मोटापे से परेशान हैं, पेट बाहर (Belly Fat) निकलने लगा है और कमर पर जींस चढ़ाने तक में दिक्कत होती है तो यहां बताया मॉर्निंग रूटीन आपके लिए ही है. ये वो काम हैं जिनकी मदद से तेजी से वजन घटाया जा सकता है. लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में भी इन टिप्स से मदद मिलेगी.
वजन घटाने वाला मॉर्निंग रूटीन | Weight Loss Morning Routine
वजन कम करने के लिए यहां बताए गए छोटे-छोटे काम किए जा सकते हैं. इनसे आपको फुल बॉडी वेट लॉस में मदद मिलेगी.
नींद लें पूरी
सुबह जल्दी उठना एक बेहद ही अच्छी आदत है लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आप सुबह जल्दी उठने के लिए रात में समय से सो भी रहे हैं. अगर आप रात में देरी से सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो नींद की कमी आपके वजन को कम करने में बाधा बनेगी और हो सकता है वजन घटने के बजाय बढ़ भी सकता है. इसीलिए आपका सबसे पहला काम होगा कि सुबह आप जब उठें तो आपकी नींद पूरी हुई हो.
सबसे पहले पिएं पानी
सुबह उठने के बाद कुछ खाने या फिर चाय-कॉफी पीने के बजाय हल्का गर्म पानी (Warm Water) पिएं. हल्का गर्म पानी फैट बर्न करने में मददगार साबित होता है. हल्के गर्म पानी से वजन घटाने में सहायता मिलती है. आप चाहे तो फैट बर्न (Fat Burn) करने के लिए सादे पानी के बजाय अजवाइन का पानी, शहद और नींबू वाला पानी या फिर जीरा पानी पीकर भी दिन की शुरूआत कर सकते हैं.
नाश्ता हो हेल्दी
आपका सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिससे आपका पेट भरे, दोपहर तक के लिए आपको एनर्जी मिले और वेट लॉस होने में भी मदद मिले. इसके लिए आप फाइबर और प्रोटीन वाला नाश्ता कर सकते हैं. आमतौर पर वेट लॉस के लिए सुबह के समय पोहा, उपमा, अंडे की ऑमलेट, चीला, साबुदाने की खिचड़ी, दलिया, ओट्स, स्टफ्ड परांठा, फ्रूट सलाद और जूस पीने की सलाह दी जाती है.
खाने के बाद करें ये काम
आप दिन में जब भी कोई मील लेते हैं यानी कुछ खाते हैं तो उसके लगभग 20 मिनट बाद गुनगुना पानी पी लें. एक और जरूरी बात, कोशिश करें कि खाने के बाद आप 20 मिनट वॉक (Walk) भी करें. ये दोनों ही काम वजन तेजी से घटाने में अच्छा असर दिखाते हैं. अगर आपको दिनभर में वॉक करने का समय नहीं मिलता है तो आप शाम को समय निकालकर एक घंटा वॉक कर सकते हैं.
Kumkum sharma 

