मौसम का मिजाज:न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रहा, पाले से प्रभावित फसल का सर्वे कराने के आदेश
जिले में पिछले तीन दिनाें से रात के समय कड़ाके की सर्दी का प्रकाेप जारी है। रात के समय फसलाें पर बर्फ जम रही है। शहर का बुधवार काे न्यूनतम तापमान 0.5 और अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में बुधवार काे शहर के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की।
माैसम विभाग ने 19 जनवरी काे तापमान में वृद्धि हाेने के बाद ठंड से राहत मिलने की संभवना है।
इधर, रबी की फसलाें में पाला व शीतलहर से प्रभावित गांवाें का सर्वे करने के निर्देश कलेक्टर डाॅ. जितेंद्र कुमार साेनी ने सभी उपखंड अधिकारियाें व तहसीलदाराें के लिए दिए हैं। उन्हाेंने निर्देशित किया है कि जिले में 2022-23 में बोई गई रबी फसलों में पाला एवं शीत लहर से प्रभावित गांवों का तत्काल सर्वे करावे तथा ग्रामों की निर्धारित मापदण्डों के अनुसार विशेष गिरदावरी कराएं। गिरदावरी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें।
Naresh Chouhan 

