आपके भी सिर में रहता है हमेशा दर्द, शरीर में हो सकती है इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी
You also always have pain in your head, there may be deficiency of these essential nutrients in your body.
इन पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें | Take Diet rich in these things
विटामिन सी
विटामिन सी (Vitamin C) शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन्स में से एक है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में और इम्यूनिटी को सही रखने में मदद करता है. सिरदर्द के लिए भी विटामिन सी की कमी एक कारण हो सकती हैं. ऐसे में आंवला, नींबू, संतरा, जैसे फलों का सेवन करें.
विटामिन बी
अगर आपके शरीर में विटामिन बी (Vitamin B) की कमी होगी तो भी आपके सिर में हमेशा दर्द रहना शुरू हो जाएगा. इसकी कमी से हड्डियों पर भी असर पड़ता है. ऐसे में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर दही, केले, दूध, अंडे खाना शुरू करें
विटामिन बी12
अगर आपके सिर में काफी लंबे समय से दर्द है तो इसका मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी हो सकती हैं. इस विटामिन को मुख्य रूप से नॉन वेजिटेरियन खान की चीजों में पाया जाता है. सिरदर्द दूर करने के लिए आप चिकन, मटन, अंडा या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं.
मैग्नीशियम
शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में सबसे जरूरी मैग्नीशियम (magnesium) होता है. ज्यादातर मैग्निशियम रिच चीजों में कार्ब्स की मात्रा भी अधिक पाई जाती हैं. लेकिन अगर आपके सिर में दर्द है तो इसका मतलब आपके शरीर में मैग्नीशियम लेवल कम है. ऐसे में आप चॉकलेट, नट्स और एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं.
विटामिन डी
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए विटामिन डी (Vitamin D) एक जरूरी स्रोत माना जाता है. शरीर में इसकी कमी होने पर थकान, कमजोरी और सिर में दर्द होना स्वाभाविक है. इसकी कमी को दूर करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे और मछली को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Kumkum sharma 

