कांजीपुरा में स्पीड ब्रेकर बन रहा हादसे का कारण:वाहन को बचान के चक्कर में हुआ हादसा, हरियाणा का रहने वाला युवक गंभीर घायल
बानसूर के कांजीपुरा बस स्टैंड के पास ब्रेकर पर आज फिर एक हादसा हो गया। बाइक सवार दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई। जिसमे बाईक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद निशुल्क रोटी बैंक एंबुलेंस की सहायता से बानसूर उप जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां युवक का उपचार जारी है।
रोटी बैंक एंबुलेंस संचालक आर.सी. यादव ने बताया कि करीब 3 बजे नवीन कुमार (27) निवासी तिहारा ( रेवाड़ी हरियाणा ) बाइक पर सवार होकर बानसूर से अपने घर रेवाड़ी जा रहा था। इसी दौरान कांजीपुरा बस स्टैंड ब्रेकर पर वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर रोटी बैंक एंबुलेंस की सहायता से घायल को बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान हेलमेट पहने रहने से युवक की जान बच गई।
Naresh Chouhan 

