टावर के विरोध में चली लाठी, महिला घायल:रात को थाने पहुंचे लोग, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

टावर के विरोध में चली लाठी, महिला घायल:रात को थाने पहुंचे लोग, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

अलवर शहर में वार्ड 11 में गंगा मंदिर के पास मोहनलाल के घर पर रातोंरात लगे मोबाइल टावर के विरोध में रविवार रात को कॉलोनी के लोगों में झगड़ा हो गया। टावर वाले परिवार पर पड़ौसियों ने मारपीट कर महिला को घायल करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। कॉलोनी के लोगों ने थाने के बार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद देवेंद्र रसगनिया सहित कॉलोनी के लोग थाने पर पहुंचे।

युवती अर्चना ने कहा कि गंगा मंदिर के पास रातोंरात टावर लगाने का विरोध है। माेहनलाल के परिवार के हरीश, साेनू व विक्की ने मारपीट की है। पुलिस को शिकायत दी है। महिला राजबाला ने बताया कि टावर लगाने का चौतरफा विरोध है। अब मोहनलाल का परिवार गालीगलौच करने लगे हैं। हमारे परिवार से मारपीट की है। पार्षद देवेंद्र रसगनिया का कहना है कि लाठी व सरिए से हमला करने वाले मोहनलाल के परिवार वाले हैं। उन्हीं के घर पर टावर लगा हुआ है।

टावर का काम रुकवाने गए थे लोग

पार्षद ने कहा कि टावर का थोड़ा बहुत काम बाकी था। जो रात को होने वाला था। कॉलोनी के लोगों को पता चला तो वहांएकत्रित हुए। इस दौरान मोहनलालके परिवार ने मारपीट करदी। अब पुलिस को शिकायत दी है। मारपीट में दो-तीन को चोटें आई हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ इसलिए नाराजगी है कि उनको शिकायत करने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया है