मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति याेजना के आवेदन 31 दिसंबर तक, आवेदन ऑनलाइन करने हाेंगे
प्रदेश के सरकारी, प्राइवेट काॅलेजाें और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियाें से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति याेजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन ऑनलाइन करने हाेंगे। उच्च शिक्षा आयुक्तालय ने छात्रवृत्ति के लिए पाेर्टल शुरू कर दिया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। आयुक्तालय ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिनके अनुसार प्रदेश के सभी काॅलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियाें काे आयुक्तालय की वेबसाइट http://hte.rajasthan.in/ पर आवेदन करना हाेगा। जिन विद्यार्थियाें का काॅलेज ऑनलाइन पाेर्टल पर नहीं हाे वे अपने प्राचार्य से काॅलेज का रजिस्ट्रेशन या अपडेशन करा सकते हैं। आयुक्तालय ने साफ कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन या अपडेशन के विद्यार्थियाें काे उनके काॅलेज का नाम पाेर्टल पर नहीं मिलेगा। ऐसे में वे आवेदन भी नहीं कर पाएंगे।


