‘शायद वो टीवी पर लोगों को फेक लगे होंगे’:अरबाज खान ने उठाए शाहरुख की होस्टिंग स्किल्स पर सवाल, बोले- इसलिए KBC में अमिताभ ज्यादा सक्सेफुल हुए

arbaaz-khan-on-shah-rukh-khans-kaun-banega-crorepati-hosting-stint

‘शायद वो टीवी पर लोगों को फेक लगे होंगे’:अरबाज खान ने उठाए शाहरुख की होस्टिंग स्किल्स पर सवाल, बोले- इसलिए KBC में अमिताभ ज्यादा सक्सेफुल हुए
arbaaz-khan-on-shah-rukh-khans-kaun-banega-crorepati-hosting-stint

एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपने चैट शो ‘द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान की वजह से बेहद सुर्खियों में हैं। अब हाल में मीडिया को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने शाहरुख की होस्टिंग स्किल्स पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि शाहरुख कौन बनेगा करोड़पति को उतने अच्छे से नहीं कर सके, जबकि मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शो को सक्सेसफुली हैंडल किया है।अरबाज ने अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर की बात
फ्री प्रेस जनर्ल को दिए इंटर्व्यू में जब अरबाज से उनके चैट शो द इनविंसिबल्स विद अरबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मुझे लगता है कि मेरी कम्युनिकेशन स्किल्स जिस तरह की हैं, मेरे अंदर ये सारी चीजें स्वभाविक रूप से हमेशा से रही हैं। लोगों ने मुझे देखकर यही सोचा होगा, कि मैं बतौर होस्ट काफी मिलनसार और नेचुरल हूं। मेरी फिल्मी इमेज काफी अलग थी, क्योंकि जब मैं कोई किरदार निभाता हूं, तो लोग मेरा पर्सनल साइड देखते हैं।www.adsjunc.com

टीवी शो के कारण सलमान-अमिताभ का करियर रिवाइव हुआ-अरबाज
अरबाज ने आगे कहा- सलमान खान ने दस का दम और अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के साथ टीवी पर्दे पर वापसी की थी, यहा तक कि इन टेलीविजन रियलिटी शो के बाद उनका फिल्मी करियर दोबारा पटरी पर आ गया। लेकिन शाहरुख के बतौर होस्ट छोटे पर्दे पर ऐसा नहीं कर सके। हो सकता हो ऑडियंस को स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस फेक लगी हो।शाहरुख के बारे में बात करते हुए अरबाज बोले- ‘कोई भी टीवी पर फेक नहीं हो सकता है,यही कारण है कि अमिताभ बच्चन ने शो अच्छा चलाया, मगर शाहरुख ने नहीं।’

अरबाज बोले- मुझे लगता है कि शाहरुख खान छोटे पर्दे पर वो शालीनता और नेचुरल इम्पैक्ट नहीं दे सके। लोगों को शायद वो फेक लगे होंगे। आप टेलीविजन के सामने फेक नहीं हो सकते या आपको अमिताभ बच्चन की तरह बहुत स्मार्ट बनना होगा। वो अपनी ऑडियंस को जानते हैं, लेकिन शाहरुख नहीं।’

शाहरुख ने होस्ट किया था KBC सीजन 3
बता दें कि शाहरुख खान ने KBC सीजन 3 होस्ट किया था। लेकिन अमिताभ बच्चन की गैरमौजूदगी में शो की रेटिंग में गिरावट देखी गई। KBC-4 के बाद से KBC 14 तक के सभी सीजन अमिताभ ने ही होस्ट किए हैं।